फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police public me marpeet

होली पर वांछित को पकड़ने गए तो बवाल

Sat, 26 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
police public me marpeet
गजरौला के गांव सलारपुर में पुलिस पब्लिक संघर्ष में घायल रामपाल। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में होली के दिन पुलिस मुकदमे के वांछित को गिरफ्तार करने गई तो बवाल हो गया। पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों ने घेर लिया। दोनों पक्षों के अड़े रहने पर तनातनी के बाद खींचतान हो गई। इस पर टीम ने और फोर्स बुला ली, लाठियां भांजी। हवाई फायर भी किए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों में एक दरोगा और दो सिपाहियों ने भी मेडिकल कराया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वांछित समेत दो को गिरफ्तार चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


होली कि दिन रंग खेलने के बाद 24 मार्च की शाम चौपला चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक नीरज कुमार अपनी टीम के साथ एक मुकदमे में वांछित अजीत पुत्र शिवचरण निवासी गांव सलारपुर को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। अजीत को गिरफ्तार कर पुलिस ले जा रही थी, उसी समय अजीत के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि, महिलाएं भी आ गईं, वे अजीत को छुड़ाने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि, त्योहार पर उसे गिरफ्तार न किया जाए, अगले दिन वे उसे पुलिस को सौंप देंगे। ग्रामीणों के मिन्नत करने के बाद भी पुलिस अजीत को ले जाने लगी तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। तनातनी के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई, खींचतान होने लगी। इससे टीम ने और फोर्स बुला ली गई। फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने लाठियां भांजीं, हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डंडे लगने से अजीत के चाचा रामपाल पुत्र रामप्रसाद और भाई सतेंद्र सिंह का सिर फट गया। दोनों लहूलुहान हो गए, जबकि अजीत और पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया, जबकि उप निरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र व हिदायत अली ने भी मेडिकल कराया है। 


इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
गजरौला। थाना पुलिस ने उप निरीक्षक नीरज कुमार की ओर से थाने में अजीत, रामपाल, विपिन व नीरज निवासी गण गांव सलारपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि अजीत और रामपाल को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed