{"_id":"636119807a8e2f125b7bb7e2","slug":"police-personnel-dance-to-the-tune-of-dj-in-the-retirement-program-of-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के थाने में पुलिस की बल्ले-बल्ले: रिटायरमेंट पार्टी में खूब थिरके पुलिसवाले, मायूस होकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के थाने में पुलिस की बल्ले-बल्ले: रिटायरमेंट पार्टी में खूब थिरके पुलिसवाले, मायूस होकर लौटे फरियादी
Tue, 01 Nov 2022 06:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:36 PM IST
सार
अमरोहा के आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक डीजे चलता रहा। डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर पुलिस कर्मी डांस करते रहे।
विज्ञापन
डांस करते पुलिसकर्मी
- फोटो : वायरल वीडियो
विस्तार
दरोगा की सेवानिवृति पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर खूब थिरके। हो गई तू बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर दरोगा के साथ कई पुलिस कर्मियों ने सुधबुध खोकर खूब डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस होकर लौट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें दावत भी चली थी। आसपास के गणमान्य लोगों व पत्रकारों को भी बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक डीजे चलता रहा। डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर पुलिस कर्मी डांस करते रहे।
विज्ञापन
ढबारसी चौकी प्रभारी बलवान सिंह के साथ कई सिपाहियों ने सुधबुध खोकर डांस किया। दिनभर थाने में पंजाबी गाना हो गई तू बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले.. चलता रहा। इसकी आवाजा भी बहुत तेज थी। जिससे असपास के लोगों को परेशानी भी हुई। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौट आए।
दरोगा सेवानिवृत हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम में खुशी में कुछ पुलिस कर्मियों ने नृत्य कर दिया था। जिसे नकारात्मक भाव से नहीं देखना चाहिए। -अभिषेक यादव, सीओ हसनपुर