फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police is asking family members for the bail of prisoners

गहरा रहा कोराना का डर, पुलिस कर रही जेल में बंदियों के परिजनों को जमानत लेने को खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police is asking family members for the bail of prisoners
गजरौला। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर भले ही आम लोग चिंतित न हों लेकिन अधिकारी इसे लेकर काफी गंभीर हैं। यही वजह है कि जेल में बंद मुलजिमों के परिजनों को पुलिस द्वारा इत्तला कराई जा रही है कि उनकी जमानत करा ली जाए।
विज्ञापन

कोरोना खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मुंह पर मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने के कारण कोराना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमितों की बढ़ी संख्या वास्तव में चिंतनीय है। बताते हैं कि मुरादाबाद जिला जेल में बंद कैदियों की बढ़ती संख्या को लेकर अधिकारी भी खासे चिंतित हैं। यही वजह है कि अधिकांश मामलों में अब आरोपियों को बाहर से बाहर ही जमानतें दी जा रही हैं। वहीं जेल में कैदियों की संख्या घटाने पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके तहत संबंधित थाना पुलिस से कहा जा रहा है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के जेल में बंद कैदियों के परिजनों को इत्तला भिजवाएं कि वे उनकी जमानतें करा लें। डर है कि कहीं जेल में सोशल डिस्टेंसिंग फेल हो गई तो हालात काफी भयावह होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों का चालान किया था। उनके परिजनों से कहा गया है कि वह अतिशीघ्र उनकी जमानत करवा लें। वहीं पुलिस भी छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ों के मामले में किसी को पकड़ने से बच रही है। हालांकि उसे कानून का भय अवश्य दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed