फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police investigating several angles in the woman's murder

Amroha News: महिला की हत्या में कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police investigating several angles in the woman's murder
रहरा। थानाक्षेत्र के गांव पौरारा में मायके में रह रही जावित्री (42) की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपी समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका जावित्री सेवानिवृत शिक्षक कल्याण सिंह की बेटी थी। पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने पिता कल्याण सिंह के द्वारा गांव पौरारा में ही बाहरी छोर पर बनाकर दिए गए मकान में रह रही थी। रोजाना की तरह वह घर पर अपने दो मंजिला घर की छत पर ममेरे भाई राकेश से गोद लिए तीन वर्षीय बेटे प्रशांत के साथ चारपाई पर सोई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह महिला का शव घर की छत पर मिला था। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम, एसओजी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। मृतका जावित्री के ममेरे भाई राकेश ने पुलिस को बताया था कि जावित्री के पिता ने जावित्री को मकान बनाकर दिया था और गुजर बसर के लिए जावित्री के नाम पांच बीघा जमीन भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जावित्री का सगा भतीजा हिमांशु उस पांच बीघा जमीन और घर को हड़पना चाहता था। उसके लिए जावित्री की हत्या की गई है। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि पुलिस ने इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed