फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police investigate after remains of bovine animals found in canal

Amroha News: नहर में गोवंशीश पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Apr 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police investigate after remains of bovine animals found in canal
रजबपुर। थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर स्थित नहर में पशुओं का अवशेष मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और नाराजगी जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार को सूखी पड़ी नहर में पशुओं के अवशेष पड़े देख वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना की खबर फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में असंतोष पैदा करती हैं और ऐसे कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। लेकिन, पुलिस एहतियात के तौर पर सतर्कता बरत रही है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed