फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police in amroha

जनता कर्फ्यू ड्यूटी में लापरवाही, कोट चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
police in amroha
अमरोहा। जनता कर्फ्यू ड्यूूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कोट चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। सख्ती के बाद भी उनके क्षेत्र में मॉडल शॉप खुली पाई गई। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की थी। पीएम की अपील पर लोगों ने समर्थन किया। रविवार की सुबह से शाम तक घर से नहीं निकले, लेकिन सुबह के समय कोट चौकी क्षेत्र में आजाद रोड पर मॉडल शॉप खुली मिली। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू को जनता कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि दुकान बंद करने के लिए शासन कोई आदेश नहीं था, लेकिन सावधानी बरतने के लिए सभी को जनता कर्फ्यू में सहयोग अपेक्षित हैं। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अमरीश बाबू को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed