{"_id":"63612cd50ef1014f10343d7b","slug":"police-head-moharrirs-son-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: सड़क हादसे में पुलिस हेड मोहर्रिर के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: सड़क हादसे में पुलिस हेड मोहर्रिर के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 01 Nov 2022 07:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Nov 2022 07:57 PM IST
सार
मोहम्मद अजीम कक्षा 12 का छात्र था। सोमवार रात बाइक पर सवार होकर कस्बा में अमरोहा रोड स्थित जिम जा रहा था। उसने हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में अजीम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सड़क हादसे में हेड मोहर्रिर के बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। ये हादसा सोमवार की देर रात जोया में पुलिस चौकी के सामने हुआ।
विज्ञापन
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी दिलशाद अली यूपी पुलिस में हेड मोहर्रिर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती रामपुर जनपद के थाना बिलासपुर में चल रही है। उनका बेटा मोहम्मद अजीम कक्षा 12 का छात्र था। सोमवार रात बाइक पर सवार होकर कस्बा में अमरोहा रोड स्थित जिम जा रहा था। उसने हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में अजीम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
उधर, 29 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बिजनौर जनपद में चांदपुर थानाक्षेत्र के अकौधा गांव निवासी कश्मीरी अपनी छोटी बहन क्रांति के साथ डिडौली आ रही थीं। डिडौली अड्डे पर सड़क पार करते समय जोया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में कश्मीरी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। पुलिस ने उन्हें जोया के सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान सोमवार को कश्मीरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक कश्मीरी के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन