{"_id":"685327280c3864c0b40bec4e","slug":"police-has-intensified-the-investigation-in-nihal-murder-case-jpnagar-news-c-282-1-rmp1021-147831-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निहाल हत्याकांड में पुलिस ने तेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निहाल हत्याकांड में पुलिस ने तेज की जांच
Thu, 19 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुर।
गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी निहाल की हत्या के मामले में दो लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाई गई उसकी मंगेतर गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच तेज कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में बेहद ही सतर्कता से जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि अभी तक दोनों की भूमिका इस प्रकरण में नहीं मिली है। विवेचना अभी जारी है।
गंज थाना क्षेत्र के फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल की 15 जून को भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की बेटी गुलफशां से होनी थी। शादी से एक दिन पहले यानि 14 जून को वैवाहिक कार्यक्रम के बीच एक फोन कॉल निहाल के पास आया था,जिसमें फोन करने वाले ने खुद को दुल्हन का चाचा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार चलने को कहा था।
इसके बाद निहाल दो युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपी को पकड़ते हुए उसकी निशानदेही पर निहाल का शव अजीनगर से बरामद कर लिया। निहाल का शव मिलने के बाद उसके परिजन सदमें में आ गए।
विज्ञापन
निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गुलफशां के इशारे पर उसके प्रेमी सद्दाम ने अपने दो साथियों साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और फिर मामले की विवेचना शुरू कर दी। इस प्रकरण में पुलिस अब तक घटना के मुख्य आरोपी सद्दाम और उसके साथी फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में नामजद गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने गुलफशां और सद्दाम की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुलफशां के परिजनों के साथ ही निहाल की भी कॉल डिटेल पर काम कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिल पाए हैं।
एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की विवेचना जारी है। गुलफशां और अनीस की भूमिका की जांच हो रही है। जांच में जो भी सुबूत हाथ आएंगे उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीडीआर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
निहाल की हत्या के मामले में पुलिस जहां सीडीआर की जांच कर रही है।वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज आए हैं उसमें केवल दो बाइक सवार ही निहाल को ले जाते हुए दिख रहे हैं। तीसरा कोई नहीं दिख रहा है। इसलिए पुलिस हर एंगल से सुबूत तलाशने में जुटी है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच साैंपी है।