{"_id":"57cf26064f1c1ba830319458","slug":"police-found-gun-in-afaq-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक हुई बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
afaq
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल और देशभर की करीब पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाला मकोका का आरोपी आफाक हुसैन हथियार का शौकीन है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूछताछ के दौरान आफाक के पास से तीन लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। तीनों का लाइसेंस उसने जम्मू से बनवाया हुआ था।
आफाक ने हथियारों के लाइसेंस कैसे और किस लिए पुलिस इसके बारे में आफाक से पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ के दौरान पुलिस को आफाक के पास से अपार संपत्ति का पता चला है। पुलिस ने उसके पास से एक ऑडी क्यू-7 कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफाक के पास से .32 बोर की एक पिस्टल, एक डबल बैरल गन और रायफल बरामद हुई है। तीनों ही बंदूकों का लाइसेंस भी उसके पास से बरामद हो गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आफाक ने किसकी मदद से यह लाइसेंस बरामद किए।
विज्ञापन
तीन हथियारों का आफाक क्या करता था। कहीं ऐसा तो नहीं उसने लड़कियों या अन्य लोगों को डराने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया हो। पुलिस चार लग्जरी गाड़ियां उसके पास से पहले ही बरामद कर चुकी थी। अब एक ऑडी कार व बंगलूरू स्थित घर से एक और फॉरच्यूनर एसयूवी भी बरामद हुई है। इधर, आफाक का राइट हैंड माने जाने वाला सरफराज उर्फ बिल्ली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आफाक के तीन कोठों को सील कर दिया है। पुलिस बाकी कोठों को भी कोर्ट व अन्य संस्थाओं की मदद से सील करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पुलिस अगस्त के आखिरी सप्ताह में पांच हजार लड़कियों को देह-व्यापार में धकेलने वाले दंपति आफाक और सायरा बेगम व छह अन्य को दबोचा था। आफाक के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला था। रोजाना वह जीबी रोड से 10 लाख से अधिक कमाता था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर छानबीन कर रही है।