फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police cut the challan when more people are found in the groom's vehicle

दूल्हे के वाहन में अधिक लोग मिलने पर पुलिस ने काटा चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police cut the challan when more people are found in the groom's vehicle
अमरोहा। लॉकडाउन के पालन के लिए प्रशासनिक और पुलिस अफसर सोमवार को सक्रिय रहे। पुलिस ने टीपी नगर समेत कई चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा दूल्हे के वाहन में अधिक लोग सवार मिलने पर चालान कराया।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव ने शहर के टीपी नगर चौराहे पर लॉकडाउन के पालन कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इस बीच पुलिस ने एक ई रिक्शा रोका। उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। इसके बाद लोगों को उतार कर ई रिक्शा को पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया। इस दौरान एक लग्जरी कार गुजरी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। उसमें दूल्हा सवार था। कार में नौ लोग बैठे मिले। पुलिस ने वाहन का चालान कर दिया। इसके बाद टैंपो में दूल्हा दुल्हन के साथ कई लोग सवार दिखे। पुलिस ने किराए के वाहन में दुल्हन को देख कर टैंपो को बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके कुछ देर के बाद एक युवक दुल्हन को लेकर गुजर रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक सवार को भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed