{"_id":"6780210badfad9ab2f0d2520","slug":"police-checkpost-is-being-built-near-hindupura-kheda-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-118177-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक बन रही पुलिस चेकपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक बन रही पुलिस चेकपोस्ट
Fri, 10 Jan 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संभल।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार शहर में चौकसी बरत रहे हैं। इसी क्रम में संभल-हसनपुर मार्ग पर नखासा थाना पुलिस का चेक पोस्ट ग्राम समाज की जमीन में बनाया जा रही है। इससे पुलिस की निगरानी बनी रहेगी। इस चेकपोस्ट पर एक दरोगा के नेतृत्व में सिपाहियों की तैनाती होगी। यह चेकपोस्ट सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक से हुए बवाल के दौरान पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी व भीड़ में शामिल कई लोग घायल हुए थे।
पुलिस ने इस इलाके का बवाल काबू किया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर हमला किया गया था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पर गोली चली थी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया पर पत्थर फेंके थे। यह घटना कमिश्नर और डीआईजी के सामने उपद्रवियों ने की थी। इसी लिहाज से चेकपोस्ट बनाई जा रही है। जिससे पूरी तरह निगरानी की जा सके।
मालूम हो बवाल के बाद ही जामा मस्जिद पर सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। पुलिस चौकी के भवन का लिंटर डाल दिया गया है। इसलिए काम अभी थमा हुआ है।
विज्ञापन
लिंटर खुलने के बाद अन्य कार्य को पूरा कराकर पुलिस चौकी का स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसी तरह हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन में स्थित चंद्रेश्वर तीर्थ पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जा रही है।
इस पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग से जमीन की मांग की है।