{"_id":"643712403c33d2df540b0214","slug":"police-checking-criminal-records-of-potential-candidates-jpnagar-news-c-15-1-113671-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संभावित उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संभावित उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
Thu, 13 Apr 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले संभावित उम्मीदवारों का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। कौन दावेदार कितनी बार जेल गया उस पर कितने मुकदमे दर्ज हैं। लोगों के बीच दावेदार की छवि कैसी है इस तरह का खाका जुटाया जा रहा है।
निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जनपद में पहले चरण यानि 4 अप्रैल को मतदान होगा। संभावित प्रत्याशियों ने अभी से राजनीतिक पाशे फेंकने शुरू कर दिए थे। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दलों से जुड़े दावेदारों ने अपने पदाधिकारियों को दावेदारी पेश करते हुए बायोडाटा दिया है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी को कैसे हराया जाए, इसके लिए कई तरह की तैयारियां की जा रही है। दावेदार अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं। कुछ ने तो खुद को उम्मीदवार मानकर वोट की भी अपील कर रहे हैं। इसके अलावा जातिगत आंकड़े एकत्रित करने के साथ साथ वोटरों को अपने पक्ष में करने की तैयारियां भी शुरू हो गई है। वर्ष 2017 में चुने गए नेताओं के पांच साल के कार्यों का चिट्ठा भी तैयार किया जा रहा है, ताकि उसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान किया जा सके।
इसके साथ ही पुलिस वर्तमान दावेदारों का आपराधिक रिकार्ड भी तैयार कर रही है। दावेदारों के खिलाफ दर्ज मामले को खंगाल रहे हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि निकाय बार उध्यक्ष और सदस्य पद के संभावित दावेदारों को आपराधिक रिकार्ड जुटाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।