फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police caught cattle smuggler with reward of Rs 25 thousand in encounter

Amroha News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर

Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police caught cattle smuggler with reward of Rs 25 thousand in encounter
हसनपुर। सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान हसनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 25 जनवरी की रात सैदनगली पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 25 जनवरी की रात उझारी-हसनपुर मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर के पास पांच लोग गोकशी का प्रयास कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोतस्कर दानिश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि सैदनगली निवासी जीशान समेत उसके चार साथी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जीशान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया कि सोमवार की रात हसनपुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि चामुंडा रोड पर स्टेडियम के पास जीशान किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जीशान को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed