{"_id":"64cbba9a5120ce6b7902b448","slug":"police-arrested-stuntman-in-gajraula-riding-bike-with-one-hand-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने स्टंटबाज बोला: जिंदगी ऐसी जियो कि मौत भी सामने आए तो शरमाए...मैं किस बादशाह को लेने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के सामने स्टंटबाज बोला: जिंदगी ऐसी जियो कि मौत भी सामने आए तो शरमाए...मैं किस बादशाह को लेने आई
Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
सार
वायरल हो रही वीडियो में एक युवक ने सफेद टी शर्ट व जींस की पेंट पहन रखी है। युवक ने बाइक को स्टार्ट कर रखा है। जिसे वह एक हाथ से पकड़ कर बड़ी तेजी से चारों तरफ घुमा रहा है। उसके साथी युवक डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया स्टंटबाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
गजरौला के चौपला चौकी के सामने युवक का बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। युवक एक हाथ से पकड़ कर स्टार्ट बाइक को चारों तरफ घुमा रहा है। उसके बराबर में युवक डांस कर रहे हैं। उसे स्टंट करते देख लोग हैरत में हैं। युवक के दूसरे हाथ में ध्वज है। जिससे यह लग रहा है कि वह शायद गंगा जल लेने जा रहा हो।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस द्वारा स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो को देख हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हो रही वीडियो में एक युवक ने सफेद टी शर्ट व जींस की पेंट पहन रखी है। युवक ने बाइक को स्टार्ट कर रखा है। जिसे वह एक हाथ से पकड़ कर बड़ी तेजी से चारों तरफ घुमा रहा है। उसके साथी युवक डांस कर रहे हैं। इस दौरान कह रहे हैं कि जिंदगी ऐसी जियो कि मौत भी कभी सामने आए तो वह भी शरमाए कि मैं किस बादशाह को लेने आई हूं।
वीडियो रात में किसी समय का है। पूरा चौपला रोशनी से जगमग है। हैरत की बात यह है कि हर समय व्यस्त रहने वाली चौकी पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन स्टंट कर रहे युवक को रोकने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्टंट की घटना 30 जुलाई की है। स्टंट करने वाले आरोपी पवन पुत्र ऋषिपाल निवासी भीकनपुर शुमाली को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी गई है।