{"_id":"685082339f29f1fd96057cc3","slug":"police-arrested-3-members-of-a-drug-smuggling-gang-in-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141947-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में मादक पदार्थ की तस्करी करने \nवाले गिरोह के 3 सदस्य पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य पुलिस ने पकड़े
Tue, 17 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से 12 लाख रुपये की लागत का अफीम डोडा चूर्ण बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार की टीम ने हैबतपुर रोड पर खाली प्लाटिंग के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी में 212.42 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 11.80 लाख मानी जा रही है।
मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सहारनपुर के सरसावा के गांव कुंडा व हाल हसनपुर के अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी अबरार और हसनपुर की ही अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी गयूर और जीशान के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पिकअप कार से 15 अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में भरा अफीम डोडा बरामद किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।