{"_id":"681a738bb70d60483a05ee6d","slug":"police-arrested-15-people-in-the-dispute-over-the-embankment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-139430-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मेड़ के विवाद में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मेड़ के विवाद में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया
Wed, 07 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 07 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। गांव रहमापुर स्थित खेत के मेड़ के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 24 लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपये की धनराशि के मुचलके भरने के लिए पाबंद किया है।
ग्राम रहमापुर में अरविंद व राजपाल के बीच खेत की मेड़ का विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष खेत पर पहुंच गए। मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने एक पक्ष से राजपाल सिंह व उसके दो पुत्र जिले सिंह व किले और दूसरे पक्ष से अरविंद, राकेश, सूरज, शिवम, अमन, अरुण, अमिताभ, राजकुमार, मोहित, मनोज, प्रशांत व धर्मेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा पंकज, कंचन, रिंकी, राजबाला, गुलशन, ऐलम व प्रीति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए ढाई-ढाई लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया गया है।