फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police are identifying the accused on the basis of viral video-photo.

Amroha News: वायरल वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police are identifying the accused on the basis of viral video-photo.
अमरोहा। मोहल्ला छेवड़ा में मंदिर के पास चल रहे भंडारे के नजदीक कहासुनी के बाद शिवभक्तों पर पथराव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की वायरल वीडियो-फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से छेवड़ा मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। शनिवार की रात छेवड़ा मोहल्ले में मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना के बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। एक वीडियो में मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और बाइक भी बरामद की हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए रविवार को यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। एलआइयू व इंटेलिजेंस की टीमों ने भी घटनास्थल पर जाकर असलियत का पता निकला कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल मेरठ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने बताया कि छेवड़ा में हुए कांवड़ियों पर पथराव में कई कांवड़िये व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसमें आरोपियों की सोची-समझी साजिश है। दूसरे मोहल्ले से आकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इनकी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंंने बताया कि तीन साल पहले छंगा दरवाजे पर इसी वर्ग के लोगों बवाल किया था। एसपी ने मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाए। यह लोग हिंदुओं के त्योहार पर ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। हिंदू समाज को बिल्कुल भी कमजोर न समझा जाए। ये जिस भाषा में समझेंगे, बजरंग दल उसी भाषा में समझाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed