फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police accused of releasing kidnapping accused

Amroha News: पुलिस पर अपहरण के आरोपियों को छोड़ने का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police accused of releasing kidnapping accused
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला निवासी एक ग्रामीण की दो नाबालिग बेटियों का आरोपियों ने हिमाचल से अपहरण कर लिया। ग्रामीण व उसके परिजन आरोपियों के गांव पहुंचे तो उन्होंने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। उधर, परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को पकड़कर सांठगांठ से छोड़ने का आरोप लगाया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण दंपती व बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले में रहकर मजदूरी करता है। उनकी 16 और 14 वर्षीय बेटियां भी वहीं साथ में किराए के मकान में रहती हैं। मजदूर की पत्नी का आरोप है कि 25 दिसंबर 2024 की शाम जब वह और उसका पति मजदूरी कर घर लौटे तो उनकी दोनों बेटियां गायब मिलीं। तलाशने पर नहीं मिली तो बद्दी महिला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने सुबह तक नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया। मजदूर की पत्नी का कहना है कि उसके अगले दिन ही सास का निधन हो गया इसलिए उन्हें मंडी धनौरा आना पड़ा। यहां आकर पता चला कि उनकी दोनों बेटियों को धनौरा क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग हिमाचल से लेकर आ गए हैं। उन्हें गांव में अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। मजदूर और उसकी पत्नी आरोपियों के गांव पहुंचे और बेटियों को सौंपने को कहा। मगर आरोपियों ने धमकाया और उनका नाश्ता करते हुए वीडियो बना लिया। इस मामले में 31 दिसंबर को पीड़ित दंपती ने शेरपुर पुलिस चौकी पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में सांठगांठ कर छोड़ दिया। शिकायत पर एसपी ने दंपति को जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed