{"_id":"619fdea892c7782db131e386","slug":"pm-home-minister-should-fulfill-the-promise-of-jat-reservation-malik-jpnagar-news-mbd410617318","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण के वादे को पूरा करें पीएम-गृहमंत्री : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण के वादे को पूरा करें पीएम-गृहमंत्री : मलिक
विज्ञापन
अमरोहा में पत्रकार वार्ता करते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल म
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री विधानसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण के वादे को पूरा करें। केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करें, वरना प्लान तैयार है, आरपार की लड़ाई होगी। यह ध्यान रखें कि यूपी में जाट 26 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को प्रभावित करता है। इसके लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
यह बातें उन्होंने जिला संयोजक भगत सिंह बॉबी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जाट समाज ने हमेशा प्रत्येक पार्टी का साथ दिया है। 26 मार्च 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा जाट समाज को प्रमुख संगठनों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों की मौजूदगी में जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल करने का वायदा किया था। उसी दिन वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भी जाट समाज के पदाधिकारियों को स्वयं जाट आरक्षण को जल्द ही लागू करने का आश्वासन दिलाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी जाट समाज के सामने इसी तरह के वायदे किए गए थे। अब झूठे आश्वासन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन-जागरण अभियान शुरू करेंगे और जाट आरक्षण लेकर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष जगतवीर सिंह सिरोही ने कहा कि प्रदेश में 1 दिसंबर से जन जागरण अभियान शुरू कर प्रधानमंत्री को उनके वायदों को पूरा करने के लिए कहा जायेगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओमपाल देशमुख ने कहा कि जाट आरक्षण लेकर रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मराज सिंह, बीएस अहलावत, सतवीर मान, अरविंद अमहेड़ा, वीरेंद्र सिंह, चौधरी अमन सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।