{"_id":"67fc20cf75faba3bfa0bc87d","slug":"pm-awas-gramin-survey-will-be-done-till-30th-april-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137974-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास ग्रामीण : 30 अप्रैल तक होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास ग्रामीण : 30 अप्रैल तक होगा सर्वे
Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब पात्र परिवार आवास प्लस पोर्टल पर 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे पहले 31 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी गई थी। जिलेभर में भी तक 7527 आवेदकों का चिह्नीकरण सर्वेयरों द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा रैंडम सर्वे के बाद पात्राें का चयन किया जाएगा।
जरूरतमंद परिवारों को आवास का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को फिर से शुरू किया गया गया था। इसमें केवल वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं, जो किसी कारण साल 2017-18 में आवेदन नहीं कर सके थे। आवास प्लस पोर्टल से पात्र परिवार का व्यक्ति अपने स्तर पर भी आवेदन जमा करवा सकता है। साथ ही पंचायतों के ग्राम सचिवों की ड्यूटी भी इस योजना के लिए लोगों का पंजीकरण करवाने में लगाई गई है। ऐसे में पात्र परिवार किसी भी तरीके से योजना का पंजीकरण करा सकता है।
अब तक सात हजार से अधिक का चिह्नीकरण
फिलहाल योजना के लिए सर्वे का काम चल रहा है। जिसमें अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को सर्वेयर के रूप में तैनात किया गया है। सर्वे व आवेदन का समय पहले 31 मार्च रखा गया था, लेकिन बाद में सरकार ने अधिक लोगों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से 30 अप्रैल तक सर्वे का समय बढ़ा दिया था। जिलेभर में अभी तक कुल 7527 परिवारों का सर्वे किया गया है। जिसमें अमरोहा ब्लॉक में 1080, धनौरा में 1373, गजरौला में 759, गंगेश्वरी में 1305, हसनपुर में 1293 व जोया में 1717 परिवारों का सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारी रैंडमली सर्वे की जांच करेंगे। इसके बाद पात्रता सूची तैयार की जाएगी।