फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   plumber or electrician

प्लंबर चाहिए या इलेक्ट्रिशियन... कीजिए बस एक कॉल

Sun, 24 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 24 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
plumber or electrician
Apple iPhone SE - फोटो : GettyImages
पानी की टंकी खराब है..प्लंबर चाहिए या राज मिस्त्री.. कंप्यूटर रिपेयर कराना है या घर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करानी है..रसोई गैस संबंधी दिक्क है या चौकीदार चाहिए। अब किसी भी समस्या के लिए शहरियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक कॉल पर आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। इसके लिए जिले में शहरी आजीविका केंद्र खोला जाएगा। इसके संबंध में केंद्र का टॉल फ्री नंबर भी जारी होगा, जिस पर डायल करते ही पंजीकृत हुनरमंद व्यक्ति आकर आपकी समस्या का समाधान करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरी आजीविका केंद्र की स्थापना को लेकर जनपद में कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। एनजीओ के माध्यम से ये केंद्र संचालित होगा, जिसके लिए सरकार की ओर से धनराशि दी जाएगी। केंद्र पर शहर के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हुनरमंद लोगों के पंजीकरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें बिजली मैकेनिक, मोटर मिस्त्री, राज मिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर रिपेयर मैन, टीवी, रेडियो, फ्रिज रिपेयर मैन, वेल्डर, पेंटर, कुक, हलवाई, शादी विवाह में क्रॉकरी, लाइट, टेंट, बैंडबाजा, बुग्गी आदि व्यवस्था से संबंधित लोगों के पंजीकरण कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुनरमंद लोगों की पूरी जानकारी केंद्र पर रहेगी। पंजीकृत हुनरमंद शहर के लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर सकेंगे। लोगों की एक कॉल पर ये उनके घर पर पहुुंचेंगे। इससे शहर के हुनरमंद लोगों को रोजगार मिलेगा और घर बैठे लोगों की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए आपको केंद्र के टोल फ्री नंबर पर सिर्फ डायल करना होगा। बड़े शहरों में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed