फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pillfrim in brijghat on pornima

पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में लगाई डुबकी

Fri, 02 Mar 2018 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Fri, 02 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
pillfrim in brijghat on pornima
फाल्गुनी पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा घाट पर स्नान करने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुनी पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। फाल्गुनी पूर्णिमा का धार्मिक महत्व तो है ही इसी के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टि से भी इस पर्व का महत्व माना जाता है। पूर्णिमा पर उपवास भी किया जाता है जो सूर्योदय से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर उपवास रखा। गरीब निराश्रितों को अन्न, धन व वस्त्र दान कार लाभ पुण्य कमाया।
विज्ञापन


वर्ष में अन्य पूर्णिमा के अनुसार ही फाल्गुनी पूर्णिमा पर भी गंगा में स्नान का अधिक महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्घि में वृद्घि होती है। ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए बुधवार मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गुरुवार भोर के चार बजे गंगा घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर मोक्ष की कामना की। गंगा में स्नान को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहे। इसके अलावा मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या में वृद्घि देखी गई। लोग स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने गए। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र दान कर पुण्य कराया। इसी के साथ उपवास भी रखा। स्नान का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों एवं श्रद्धालुओं के निजी वाहनों की वजह से नेशनल हाईवे 24 पर जाम लग गया। होली के त्योहार पर दूर दराज शहरों से अपने घर लौट रहे यात्रियों को जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की तरह ही इस बार भी गढ़ मुक्तेश्वर पुलिस की लापरवाही की वजह से ब्रजघाट पुल पर डग्गामार वाहनों एवं श्रद्धालुओं के निजी वाहनों का कब्जा होने की वजह से जाम की समस्या बन गई। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारु रह पाना मुश्किल हो गया। वाहनों ने सुबह सात बजे से ही रेंगना शुरू कर दिया। 

कई बार तो 20 से 25 मिनट तक के लिए वाहनों के पहिये थमे रहे। इससे नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब दस बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मी सड़क पर खूब डंडा फटकारते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed