{"_id":"68fd3a1f15b4313df40fdbc8","slug":"picture-tube-of-x-ray-machine-in-district-hospital-is-faulty-patients-are-upset-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150335-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन की \nपिक्चर ट्यूब खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल के एक्सरे मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब हो गई है। इसके बाद से मरीजों को वापस किया जा रहा है। छोटी मशीन से केवल लड़ाई-झगड़े में घायल लोगों के एक्सरे किए जा रहे हैं जबकि अन्य मरीजों को बुधवार के बाद का समय दिया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। रोजाना 150 से ज्यादा मरीज वापस लौट रहे हैं।
अमरोहा जिला अस्पताल में साल 2018 में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी थी। इसके अलावा जिलेभर के किसी भी सरकारी अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं है। इसलिए सीएचसी स्तर से मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। अस्पताल कर्मियों की माने तो रोजाना 160 से 170 मरीजों के एक्सरे होते हैं। इसके अलावा लड़ाई झगड़े में घायल 50 से 60 लोगों के एक्सरे होते हैं।
दीपावली से अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को अस्पताल में आधे दिन ओपीडी हुई थी। इस दौरान कर्मचारी मरीजों के एक्सरे कर रहे थे। तभी अचानक मशीन की पिक्चर ट्यूब हो गई। इसके बाद मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रशासन में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इंजीनियर से मशीन को ठीक करने की मांग की है। लेकिन, इंजीनियर ने पिक्चर ट्यूब लेकर आने के लिए सोमवार या मंगलवार के दिन का समय दिया है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में 1100 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में बुखार के मरीज थे।
डॉक्टर ने करीब 35 से 40 मरीजों को एक्सरे के लिए लिखा। मरीज एक्सरे कराने के लिए पहुंचे तो कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात कहकर वापस लौटा दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मशीन ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सोमवार या मंगलवार तक इंजीनियरों ने आकर मशीन को ठीक करने की बात कही है। मशीन के ठीक होते ही मरीजों के एक्सरे शुरू कर दिए जाएंगे। फिलहाल, लड़ाई-झगड़ा में घायल लोगों के एक्सरे छोटी मशीन से किया जा रहे हैं।