फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup driver run over by a Canter truck on Ganga Expressway; dies

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप चालक को कैंटर ने राैंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver run over by a Canter truck on Ganga Expressway; dies
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप का टायर खराब होने पर उसे बदलने की कोशिश कर रहे चालक को पीछे से आए के कैंटर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी असगर का बेटा अनस (22) पिकअप चलाता है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे अनस अपने दो साथियों के साथ पिकअप लेकर मछली लेने दिल्ली जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगरौला के पास उनकी पिकअप का टायर खराब हो गया। जैसे ही अनस गाड़ी से उतरकर टायर बदलने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, घटना से गुस्साए परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर कोतवाली पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनस पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। परिवार में चार महीने बाद ही उसकी दो बहनों की शादी तय थी। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed