फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   picketing, demonstration in tehsil to solve problems

समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील में धरना, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
picketing, demonstration in tehsil to solve problems
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने नौगांवा सादात तहसील परिसर में धरना दिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यपाल अधाना के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी मंगलवार को एकत्र होकर नौगांवा सादात तहसील पहुंचे। यहां किसान समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में अच्छे फैसले ले रही है। लेकिन जनपद के अधिकारी उन्हें पलीता लगाने में लगे हैं। मांग करते हुए कहा कि बिजली घर कौराल में पांच एमबीए की मशीन लगी हुई है। अधिक भार होने के कारण बिजली पर कौराल से जुड़े क्षेत्र के किसानों को निर्वाद विद्युत आपूर्ति सही नहीं मिल पाती है। जिससे क्षेत्र का किसान काफी परेशान है। उसकी क्षमता वृद्धि तत्काल बढ़ाकर 10 एमबीए की की जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा जनपद अमरोहा के 41 हजार किसान प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना से वंचित है। जिनकी एक भी किस्त नहीं आयी है। उन सभी किसानों के खाते में तत्काल किसान सम्मान निधि की किस्त भिजवायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवा दिया जाए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा चीनी मिल में किसानों द्वारा आपूर्ति किये गए गन्ने का समस्त भुगतान तत्काल दिलाया जाए। तहसील उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा ग्राम समाज चकरोड़, खलिहान आदि से अवैध कब्जा हटाया जाए। इस दौरान सत्यपाल सिंह, जितेंद्र चौहान, पूनम चौधरी, टीकम सैनी, चौधरी धर्मवीर सिंह, मनोज त्यागी, हेमेंद्र सिंह, महिपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed