फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Photos of inhuman treatment of bovine animals go viral in Amroha

गोवंशीय पशुओं से अमानवीयता: फिर सुर्खियों में गुरेठा नंदी विहार, पशुओं की हुई मौत... घसीटते हुए तस्वीरें वायरल

Wed, 02 Jul 2025 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और पशु कल्याण संगठनों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
Photos of inhuman treatment of bovine animals go viral in Amroha
गोवंशीय पशु के शवों को घसीटते हुए वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें ट्रैक्टर से दो गोवंशीय पशु के शवों को घसीटते हुए देखा जा रहा है। एक के शव को कौवे नोच रहे हैं। यह वीडियो आदमपुर के गांव गुरेठा नंदी विहार का बताया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने नंदी विहार में चार पशुओं की मौत होने का दावा किया है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि मृत गोवंशीय पशुओं के शवों को ठीक से दफनाया भी नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाया जा रहा है। वहीं यह पहली बार नहीं है जब गुरेठा नंदी विहार से पशु क्रूरता की खबरें सामने आई हैं। इसी साल जनवरी में भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पशुओं के प्रति दुर्व्यवहार और अव्यवस्था को दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और पशु कल्याण संगठनों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पशु कल्याण समिति के नामित सदस्य डॉ. रूमाल सिंह सैनी ने बताया कि गुरेठा नंदी विहार के प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई और पशुओं के लिए उचित देखभाल सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना है या नया। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed