फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Permission given to cut green trees after showing them as dry

Amroha News: बौर से लदे आम के हरे पेड़ों को सूखे दर्शाकर दे दी काटने की अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Permission given to cut green trees after showing them as dry
हसनपुर। क्षेत्र में बौर से लदे आम के हरे पेड़ों को सूखे हुए दर्शाकर काटने की अनुमति दे दी गई। आराेपियों ने रातों रात पेड़ों को काटना भी शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आम के पेड़ों का कटान रुकवा दिया। कटी हुई लकड़ी व ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में करके कोतवाली में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन

आम की पट्टी के नाम से मशहूर हसनपुर क्षेत्र में माफिया द्वारा हरे भरे आम के पेड़ों को काटा जा रहा है। कभी परमिशन के नाम पर तो कभी जिम्मेदारों की मिलीभगत से कटान कराया जाता है। रविवार की रात हसनपुर में अमरोहा मार्ग पर अमरोहा अड्डे के नजदीक धर्मकांटे के पीछे की तरफ आम का बाग काटा जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम भगत सिंह को दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम को देखकर कटान में लगे मजदूर भाग गए। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने परमिशन से संबंधित कागज एसडीएम को दिखाया। एसडीएम ने वन अधिकारियों से फोन पर बात की।
विज्ञापन

एसडीएम ने पाया कि पेड़ों को सूखे दर्शाकर परमिशन दी गई है लेकिन कुछ हरे भी थे। जिन पर बौर भी आ रहा था। एसडीएम ने वन विभाग के एक अधिकारी को दूरभाष पर काफी फटकार लगाई। लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में करके कोतवाली में खड़ा कराया गया है। जिसमें रखी लकड़ी में आम के हरे पत्ते और बौर आता दिखाई दे रहा है। इससे साफ होता है कि अनुमति देने के लिए नियमों काे ताक पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-20 पेड़ों की अनुमति होने की बात सामने आ रही है। यदि इससे ज्यादा पेड़ काटे हैं तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --नरेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर


-बयान-आम के पेड़ों को काटा जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और जांच की। अनुमति से अधिक पेड़ों के काटने की सूचना प्राप्त हुई थी। चेक कराया जा रहा है। कितने पेड़ काटे गए हैं। अनुमति की भी जांच कराई जा रही है।--भगत सिंह, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed