फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Permission for transplantation, now nephew will be able to get uncle's kidney

Amroha News: प्रत्यारोपण की अनुमति, अब भांजे को मिल सकेगी मामा की किडनी

Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Permission for transplantation, now nephew will be able to get uncle's kidney
अमरोहा। लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति ने अरुण भाटी के परिजनों को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है। अब किडनी खराब होने से जूझ रहे अरुण को उनके मामा लक्ष्मण सिंह अपनी किडनी देकर जीवन दे सकेंगे। जिस मेरठ के निजी अस्पताल में अरुण का इलाज चल रहा है, उसी में किडनी का प्रत्यारोपण होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन जल्द ही तारीख दे सकता है।
विज्ञापन

करीब दो माह से डॉक्टर और अरुण के परिजनों को अनुमति का इंतजार था। हसनपुर क्षेत्र के फिरोजपुर बदलू गांव निवासी किसान सतवीर सिंह के बेटे अरुण भाटी (28) राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करते थे। फिलहाल वह घर पर ही हैं। अरुण के परिवार में पत्नी मोनिका व दो बच्चे हैं। करीब एक साल पहले अरुण की तबीयत खराब हो गई। जांच में उनकी दोनों किडनी खराब निकली। फिलहाल मेरठ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। करीब छह माह से अरुण डायलिसिस पर हैं। भांजे का दर्द देखकर तरौली गांव निवासी उनके मामा लक्ष्मण सिंह (50) किडनी देने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

जिस अस्पताल में अरुण का इलाज चल रहा है, उसी अस्पताल प्रशासन ने जांच के बाद किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी। पीड़ित परिवार ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को पत्र देकर किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति मांगी थी। इसके बाद मामला जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति के बीच पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किडनी देने वाले अरुण के मामा की सरकारी अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होने की जांच रिपोर्ट मांगी। हालांकि, यह जांच अमरोहा के जिला अस्पताल में नहीं हो सकी और मेरठ के निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट फाइल में लगी हुई थी। इस बीच तीन दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण किसी तरह की प्रक्रिया नहीं हो सकी। सोमवार को डीएम ने अरुण को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article