{"_id":"57fa8e914f1c1bc16028e431","slug":"people-wrote-a-letter-to-cm-safe-us-from-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब! आवारा कुत्तों से निजात दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब! आवारा कुत्तों से निजात दिलाओ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रैकर डॉग
- फोटो : File Photo
सीएम साहब! नगर में आवारा और पागल कुत्तों का जमघट लगा है। इनसे शहर में बीमारी फैलने का खतरा है। महिलाओं और स्कूली बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया। कृपया इनसे हमे निजात दिलाइये। पालिका के अधिकारियों के न सुनने पर कुछ ऐसी शिकायत सीएम से की गई है। समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई है।
अंजमन तामीरे मिल्लत सोसाइटी की ओर से आनलाइन मुख्यमंत्री को की घई शिकायत में बताया गया है कि शहर में पागल कुत्तों की संख्या में काफई इजाफा हो गया है। संक्रमित होने के कारण इनसे शहर में बीमारी फैलने का भी खतरा है। बच्चे स्कूल जाने में कुत्तों की वजह से डर रहे हैं।
चूंकि सीधे शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है, इससे लगता तो यही है कि स्थानीय स्तर पर इन्की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। सीएम से इन रोग ग्रसित कुत्तों से निजात दिलाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में हाजी रौनक सलमानी, गौरव वर्मा, आदिल मंसूरी, सलीम सिद्दीकी, राशिद फारूकी, फारहान सिद्दीकी, आसिफ, साजिद, माहे आलम, अनु वर्मा, काफील अहमद आदि हैं।