फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People were stunned to see the magic of fireflies

Amroha News: महोत्सव में जुगनू का मैजिक शो और हेमंत ब्रजवासी को सुनने को उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
People were stunned to see the magic of fireflies
अमरोहा। 12 फरवरी को शुरू हुआ अमरोहा महोत्सव धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। सोमवार को आठवां दिन गायक हेमंत ब्रजवासी और जुगनू जादूगर के नाम रहा। महोत्सव में हेमंत ब्रजवासी के गीतों पर लोग झूम उठे तो, मैजिक शो ने भी खूब रोमांचित किया। देर रात तक लोगों की भीड़ महोत्सव में उमड़ी रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में 12 फरवरी से अमरोहा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा से हुई थी। जिसके बाद हर रोज अलग-अलग कलाकार महोत्सव में पहुंचे तथा लोगों का खूब मनोरंजन किया। सातवें दिन आयोजित हुए कवि सम्मेलन में दूरदराज से आए कवियों की महफिल जमी। जोकि देर रात करीब तीन बजे तक लोगों नें कवियों की प्रस्तुतियों को आनंद लिया। इससे पहले हरियाणवी गायक अजय हुड्डा, नीरज बख्शी के बाद कॉमेडियन जूनियर जॉनी लीवर, राजा रैंचो ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया था। इसी कड़ी में सोमवार को आठवें दिन जादूगर जुगनू के मैजिक शो आयोजित हुआ। उन्होंने अलग-अलग तरह के जादू दिखाकर लोगों को खूब रोमांचित किया। उन्होंने फ्लाइंग बॉक्स, फ्लाइंग हेड, हुडनी बॉक्स बंदी आदि जादू दिखाकर लोगों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

साथ ही इसके बाद मशहूर गायक हेमंत ब्रजवासी की गायकी ने भी खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने भजनों के साथ साथ सूफी और फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। उनके गायकी ने समां बांध दिया। उनको सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और देर रात तक जमे रहे। महोत्सव में बच्चों ने मैजिक शो का खूब आनंद लिया। वहीं झूले एवं फास्ट फूड की दुकानों पर भीड़ जमा रही। महोत्सव में एडीएम सुरेंद्र सिंह, ईओ डॉ बृजेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकान्त त्यागी समेत तमाम अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed