फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People suffering from heat and humidity, 1324 patients reached the district hospital

Amroha News: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, 1324 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat and humidity, 1324 patients reached the district hospital
अमरोहा। कभी बारिश, कभी धूप, कभी तेज उमस से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। बड़ी तादात में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को जहां 983 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे, वहीं सोमवार को 1324 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाया। गर्मी के चलते उल्टी, दस्त, बुखार आदि के काफी मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, उमस और गर्मी के बीच जिले का तापमान 33 डिग्री रहा। दिन भर उमस बनी रही।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव बीमारी का कारण बन रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव दूषित खान पान, धूप में बिना बचाव बाहर निकलना एवं कम पानी पीने से लोगों में बीमारी बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। जुलाई माह की शुरूआत में बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को जीना दुश्वार कर रखा है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को जहां 983 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे वहीं सोमवार को 1324 मरीजों ने ओपीडी का पर्चा बनवाया। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इकबाल बताते हैं रोजाना करीब 200 के करीब बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें उल्टी, दस्त एवं बुखार की शिकायत आ रही हैं। उन्होंने बच्चों के खान-पीन एवं धूप में न निकलने को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी। सोमवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 18 मरीज उल्टी दस्त एवं बुखार के भर्ती भर्ती थे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता के पास 200 से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके बचाव के लिए संक्रमित और बीमार व्यक्ति से दूरी रखना चाहिए।
विज्ञापन

----
दिन की कड़क धूप और भीषण गर्मी ने उड़ाए होश
गजरौला में धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। टापू में बसे गांवों में बीमारियां पनपने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में शिविर भी लगाया। मगर भीषण गर्मी व धूप से मरीजों की बढ़ती जा रही संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को सरकारी अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी रही। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने रोजाना 500 मरीज दवाई लेने आते थे, सोमवार को 700 मरीजों ने दवाई ली। गर्मी व धूप से बीमारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed