फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People struggled with traffic jams on Bijnor Road throughout the day in the heat.

Amroha News: बिजनौर रोड पर दिन भर गर्मी में जाम से जूझे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
People struggled with traffic jams on Bijnor Road throughout the day in the heat.
अमरोहा। बिजनौर रोड पर गर्मी में लोग दिन भर जाम से परेशान रहे। वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जिससे लोगों को निकलने में काफी समय लगा। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हुई। उनको गर्मी में खड़ा रहना पड़ा। यहां पर बटवाल के सामने नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूं तो टीपीनगर से लेकर लकड़ा चौराहे तक जाम की समस्या बनी रहती है। दिन कई बार जाम के हालात बन जाते है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि चौराहों पर यातायात पुलिस भी रहती है लेकिन इसके बावजूद भी जाम की समस्या बन जाती है। सोमवार को टीपीनगर से लेकर बटवाल तक जाम की समस्या बनी रही। लोगों ने बताया कि यहां पर नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से जाम लगा रहा। ऐसी भीषण गर्मी में जाम के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया। लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। बटवाल तिराहे पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आए दिन का जाम लोगों के लिए मुसिबत बन रहा है। शाम के समय भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि एक तो दुकानों के आगे तक सामान रखा रहता है। जिससे सड़क संकरी हो जाती है। इस रोड पर रोजाना ही जाम की समस्या बनी रहती है। भारी वाहन भी बाईपास से नहीं निकलते है। जिससे और ज्यादा दिक्कत बनती है। अगर लंबी दूरी के वाहन बाईपास से निकाले जाएं तो काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। मुख्य बाजार में भी जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed