{"_id":"66198d31054537b22a0d5214","slug":"people-struggled-with-traffic-jam-for-12-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117006-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 12 घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 12 घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
अमरोहा। एआरटीओ कार्यालय के सामने चल रहा सड़क निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पिछले एक महीने से अधिक समय में एक किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जिससे लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन निकलते ही जाम लग गया। 12 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। बेतरतीब ढंग से लाइन में घुसे वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान कुछ लोगों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया तो कुछ लोग जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आए। सड़क का निर्माण कार्य कब पूरा होगा, ये जिम्मेदार बताने को तैयार नहीं है। अमरोहा-अतरासी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने करीब एक किलोमीटर सीसी रोड बनाई जा रही है। जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जा रहा है। करीब एक महीने से यह निर्माण कार्य चल रहा है।
पिछले दिनों अमरोहा से अतरासी को जाने वाली लेन का निर्माण किया गया था। अब अतरासी से अमरोहा को आने वाली लेन का निर्माण किया जा रहा है। एक किलोमीटर की सड़क महीने भर के भीतर भी नहीं बनाई जा सकी। स्थिति ये है कि काम कभी दो दिन होता है तो कभी चार दिन। जो लेन बनी हुई है, उसकी ऊंचाई पुरानी सड़क से करीब सवा फीट है। ऐसी स्थिति में वाहन चढ़ना या उतार पाना भी मुश्किल होता है। पिछले तीन दिन से कम बंद पड़ा हुआ है। दोनों तरफ से आने वाले वाहन अमरोहा से अतरासी की तरफ जाने वाली लेन पर गुजर रहे हैं। जिस कारण लंबा जाम लग जाता है। शुक्रवार की सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहे। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। कई बार चालकों में मारपीट की नौबत आ गई। जाम में फंसे लोगों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया और गंतव्य के लिए पहुंचे। देर रात तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कल्याणपुर रोड भी कर दिया बंद
अमरोहा। कल्याणपुर से सेल्स टैक्स के दफ्तर तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कुछ सड़क बनाकर तैयार हो गई है, जबकि कुछ पर पत्थर डाल दिया गया है। स्थिति यह है कि कुछ सड़क बनाने के बाद जिम्मेदारों ने सड़क पर ही दीवार खड़ी कर दी है। जिस कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो पा रहा है। कोई निकलने की कोशिश करता भी है तो पुरानी सड़क से नई सड़क की ऊंचाई को देखकर अचंभित रह जाते हैं। क्योंकि बाइक हो या कार कोई भी वाहन इतनी ऊंचाई पर चढ़ नहीं सकता है।
-- -- -- -- -
अतरासी मार्ग पर सीसी सड़क बनाई जा रहा है। सीसी को सूखने में कुछ समय लग जाता है। जिसके चलते मार्ग भी वन वे रहता है। ईद के चलते दो दिनों से मजदूर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कार्य बंद है। मार्ग को जल्द से जल्द बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
-- -- -