{"_id":"64c81991a5fef56487075c99","slug":"people-of-other-class-stopped-the-group-of-kanwariyas-passing-through-the-village-by-playing-dj-commotion-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-2113-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीजे बजाकर गांव से गुजर रहे कांवड़िये के जत्थे को दूसरे वर्ग के लोगों ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीजे बजाकर गांव से गुजर रहे कांवड़िये के जत्थे को दूसरे वर्ग के लोगों ने रोका, हंगामा
Tue, 01 Aug 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद डीजे बजाकर गांव से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे को मुस्लिम वर्ग के लोगों ने रोक लिया। नई परंपरा डालने का आरोप लगाया। जिससे नाराज कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और कावड़ियों को गंतव्य के लिए भेजा। मामले में तहरीर दे दी गई है।
ये मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर का है। गांव के रहने वाले कांवड़ियों का जत्था रविवार को ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आया था। उन्होेंने सोमवार को रजबपुर मंदिर पर जलाभिषेक किया। इसके बाद सभी कांवड़िये डीजे बजाते हुए घर लौटने लगे। जैसे ही कांवड़िये गांव में पहुंचे तो मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भगतों को रोक दिया और नई परंपरा डालने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांव में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसओ रजबपुर रमेश सहरावत पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षाें को समझा कर मामला शांत कराया। कांवड़ियों को आगे निकलवाया। इस मामले में चमन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दे दी है। एसओ ने बताया कि मौके पर मामला शांत करा दिया था। फिलहाल गांव का माहौल सामान्य है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।