फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People of Mandi Dhanaura living in darkness for 36 hours

Amroha News: 36 घंटे से अंधेरे में रह रहे मंडी धनौरा के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
People of Mandi Dhanaura living in darkness for 36 hours
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के मुख्य बिजलीघर में रखे 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से नगर की जनता बीते 36 घंटे से अंधेरे में रह रही है। लोग बिजली नहीं होने से पानी को भी तरस गए हैं। सबसे बुरा असर बिजली से चलने वाले उपकरणों पर काम करने वाले मिस्त्रियों व मजदूरों पर पड़ा है। विभागीय अधिकारियों ने रात मेें किसी समय खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति अचानक से गुल हो गई। तहसील मुख्यालय को 20 घंटे आपूर्ति के आदेश हैं। उपभोक्ताओं ने इसे रूटीन बिजली कटौती समझा। लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई। लोग एक दूसरे से बिजली आपूर्ति को लेकर जानकारी करते रहे। बिजलीघर पर भी लोगों ने फोन कर आपूर्ति की जानकारी की। लोगों ने बगैर बिजली के पूरी रात जाग कर गुजारी। गरमी व मच्छरों ने उनको सोने नहीं दिया। गरमी व मच्छरों से लोग परेशान रहे। घरों पर लगे इन्वर्टर भी चार्ज नहीं होने की वजह से पूरी तरह डिस्चार्ज हो गए थे। बिजली नहीं होने से लोगों के पानी के टैंक खाली हो गए। कुछ लोगों ने जनरेटर चलाकर ओवर हैड टैंक मेेंं पानी भरा।सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जो बिजली चालित मशीनों से काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं। एक मिस्त्री इरशाद ने बताया कि बिजली नहीं होने की वजह से वह पूरे दिन खाली बैठा रहा। खराबी दूर करने के लिए सोमवार की रात से कंपनी के इंजीनियर जुटे हुए थे। उप खंड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मुख्य बिजलीघर में रखे ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी फाल्ट हो गया था। इंजीनियर आपूर्ति बहाल करने मेें जुटे हुए थे। उनका कहना था कि मंगलवार की रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed