फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People are suffering from fever in Paurara village, one elderly person died

Amroha News: पौरारा गांव में बुखार से तप रहे लोग, एक बुजुर्ग की मौत

Thu, 31 Aug 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from fever in Paurara village, one elderly person died
रहरा। गंगा नदी के बाढ़ के बाद गंगा का जलस्तर तो कम हुआ लेकिन गंगाबांध किनारे खेतों एवं गड्ढों में भरे पानी से बीमारियां फैलने लगी हैं। गांव पौरारा में लोगों की हालत ज्यादा खराब है। बीस से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। जबकि एक बुखार पीड़ित की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। निजी लैब में कई लोग डेंगू आशंकित आए हैं। कई मरीजों का गांव में इलाज चल रहा है। बढ़ रहे बुखार से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य टीम बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र के गांव पौरारा में सात दिन से बुखार से पीड़ित बुजुर्ग पैंसठ वर्षीय गोपाल सिंह का आसपास इलाज कराया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक निजी लैब में उनकी प्लेटलेट्स भी कम आने पर डेंगू आशंकित बताया गया। मंगलवार देर शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र एवं चार पुत्रियां छोड़ी हैं। उधर, गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। इनमें यश कुमार, अंकित कुमार, आकाश एवं सनोज को निजी लैब में हुई जांच के बाद डेंगू आशंकित बताया गया। जिसके बाद इन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ये लोग हैं बुखार से पीड़ित
पौरारा गांव के वीर सिंह सैनी, विपिन सैनी, फारूक सीमा, मुज्जसिम, लक्ष्मी नारायण गिरी, यश कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार, सनोज कुमार, रफीक, नरेश, रोहित, योगेश, फूलजहां, जुनैद मालिक, सेखावत, अब्दुल सत्तार, शाहिद मालिक, साजिद, चेतराम, पिंकी, भगवान देवी, अनिता, अजीम, असीम, गीता, शीशपाल, हुसेन्नवी, शौकीन, कैलाश, अरुण, जीवन, कामनी, सोमवती, हुकमचंद, पवित्रा, जलधारा, नगीना, देवेश सहित पचास से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर सौरभ कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश गांव में बुखार का प्रकोप है। जिसमें सर्वाधिक बुखार से पीड़ित गंगा तटबंध के गांव से लोग आ रहे हैं। कैंप लगाकर लोगों का उपचार कराया जाएगा।

गांव पौरारा में बुखार से लोग तप रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों का टोटा है। जबकि, मरीज अधिक हैं। स्टाफ की कमी के कारण लोग झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गांव निवासी बुखार पीड़ित वीर सिंह सैनी, विजय सैनी का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बुखार से ग्रस्त हैं। जो सक्षम हैं वह मरीज सरकारी अस्पताल न जाकर निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। जबकि गरीब व मजदूर लोग झोलाछाप से दवा ले रहे हैं। गांव निवासी लक्ष्मी नारायण गिरी का कहना है कि हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। इससे बुखार के प्रकोप का अंदाजा लगाया जा सकता है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed