{"_id":"671051e6b6b4978bda031f54","slug":"people-are-suffering-from-fever-in-every-house-two-people-died-in-48-hours-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127715-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार से घर-घर तप रहे लोग, 48 घंटे में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार से घर-घर तप रहे लोग, 48 घंटे में दो की जान गई
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
गांव चकनवाला में बुखार का प्रकोप जारी है। 48 घंटे के भीतर डोरी सिंह (60) और किशोरी मनोज बाला (17) की बुखार से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों का गांव के झोलाछाप से इलाज चल रहा था। उधर, गांव में घर-घर लोग बुखार से तप रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अनजान है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गजरौला थाना क्षेत्र का गांव चकनवाला धनौरा ब्लॉक में आता है। गंगा तट किनारे और खादर में बसे गांव में इस समय बुखार कहर बरपा रहा है। गांव निवासी डोरी सिंह को कई दिन पहले बुखार आया था। परिजन उनका गांव और आसपास ही इलाज कराते रहे, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बीते सोमवार को बुखार के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, गांव के ही नरेश की बेटी मनोज बाला चार दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी। पहले तो परिजनों ने गांव में ही उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे गांव के पास ही झोलाछाप के यहां ले गए। बीते मंगलवार शाम किशोरी ने दम तोड़ दिया। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव का हर घर बुखार की चपेट में है। गजरौला सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि चकनवाला गांव धनौरा सीएचसी के अंतर्गत आता है। बुखार के कहर बरपाने की उनको जानकारी भी नहीं है।
-- --
बुखार से मरने वालों की कोई जानकारी नहीं है। मृतक दोनों मरीज का इलाज न तो सीएचसी और न ही जिला अस्पताल में हुआ। यदि ऐसा है तो गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बुखार के मरीजों के लिए गांव में शिविर लगाया जाएगा। डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
1343 की ओपीडी, बुखार के 17 मरीज रहे भर्ती
अमरोहा। मौसम में बदलाव के साथ बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। हर दिन जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 1343 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 600 से अधिक मरीज बुखार के थे। इसके अलावा पेट दर्द, त्वचा व नेत्र रोग के मरीज भी रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बुखार व अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों को दवाई देकर भेज दिया गया। वहीं, वार्ड में बुखार के 17 मरीज भर्ती रहे। जिनका उपचार किया जा रहा है। बुधवार को डेंगू आशंकित एक मरीज पहुंचा था। एलाइजा जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव निकली।