फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pensioners put forth their problems in the meeting

Amroha News: पेंशनरों ने बैठक में रखीं अपनी समस्याएं

Sun, 16 Nov 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pensioners put forth their problems in the meeting
अमरोहा। कलक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पेंशनर्स ने समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष ने कहा कि आश्वासन के बाद भी दूसरे जिलों से स्थानांतरण होकर आए पुलिस पेंशनर्स के हथियार लाइसेंस अभी तक जिले में दर्ज कर उनके लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई जा रही है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के संबंध में सरकार की गाइडलाइन में पुराने पेंशनर्स के संबंध में कोई भी जिक्र नही है। जिससे लगता है कि सरकार पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ नही देने का विचार बना रही है।
इस पर देशभर के पेंशनर्स आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य हो रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश में 29 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। बैठक में कहा कि कई लोगों की सेवानिवृत्ति के बाद भी कोषागार से उनकी पेंशन का भुगतान शुरू नहीं हो सका है। जिस पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में खुर्शीद हैदर जैदी, सोमदत्त सिंह, अजीत सिंह, योगेंद्र मोहन शर्मा, सुभाष चंद्र, ज्ञानेंद्र त्यागी, राजेंद्र सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा तथा मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed