फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pay attention to your diet in summer

Amroha News: गर्मी में खानपान पर दें ध्यान...नहीं तो आएंगे बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to your diet in summer
अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच कई प्रकार की बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार, टाइफाइड रोग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। चिकित्सकों ने कहा कि गर्मी में खानपान ठीक रहेगा तो बीमार नहीं होंगे। पसीना, गर्म हवा और धूल लोगों को बीमार बना रही है। आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार गर्मी का मौसम पित्त से संबंधित होता है। इसमें पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में डायरिया, हैजा, पीलिया, डिहाइड्रेशन सहित कई बीमारियों के होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में मरीज को उल्टियां, दस्त व बुखार जैसे रोग जकड़ लेते हैं। इनसे मरीज के शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में जितना जल्दी हो सके, मरीज को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराएं। सर्द-गर्म, उल्टी, दस्त और त्वचा रोगों की वजह सीधे खानपान से जुड़ी है। गर्मियों में पसीने की ग्रंथियों की बढ़ती सक्रियता और स्वच्छता का अभाव भी रोगों का कारक है। चिपचिपाहट, बदबू, झुर्रियां, मुहांसे, घमौरियां, खुजली, सनबर्न, होंठ फटने की समस्याएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन

-------
साबुन, सौंदर्य प्रसाधन और चाय-कॉफी से दूर रहें

चिकित्सकों के मुताबिक गर्मियों में कॉस्टिक साबुन से नहाना भी त्वचा के लिए नुकसानदेह है। सौंदर्य प्रसाधनों के प्रयोग से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जो एलर्जी की वजह बनते हैं। कॉफी और चाय के अत्यधिक सेवन से निर्जलीकरण का खतरा रहता है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से त्वचा रूखी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

पानी, पना या शरबत का सेवन कर ही घर से निकलें
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और निर्जलीकरण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय खूब पानी पीएं। पानी को साथ रखकर ही निकलें। मट्ठे, छाछ का सेवन करें ताकि पाचन तंत्र मजबूत रहे। आम पना, शिकंजी, बेल का शर्बत, जौ के सत्तू का शर्बत, नारियल या नींबू पानी, लस्सी खूब पीएं।


---------
त्वचा रोग से निजात के उपाय

खुजली, पसीने की बदबू से निजात के लिए नीम के एक मुट्ठी पत्तों को उबालकर पानी को छान लें। इसे नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं। घमौरियां होने पर दूध में मुलतानी मिट्टी मिलाकर या सरसों के तेल में नीम का तेल मिलाकर लगाएं। सनबर्न पर एलोवेरा के रस को लगाएं। चेहरे पर नींबू लगाएं और नींबू के रस को खुराक में शामिल करें।
---------
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. फाइक अली बोले: इनका करें परहेज

- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन, गैस की समस्या होती है।
- बासी भोजन करना बीमारियों को न्योता देने जैसा है। इससे फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है।
- बाजार का केमिकलयुक्त अचार के सेवन से तेजी से निर्जलीकरण होता है।
- चुकंदर, गाजर, लहसुन, मिर्च, पनीर, खट्टे सॉस से परहेज करें। मांसाहार, शराब, धूम्रपान से परहेज करें।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed