फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   patthar kuti tample in cctv camera

कैमरों की निगरानी में होगा पत्थर कुटी शिवालय पर जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
patthar kuti tample in cctv camera
पत्थरकुटी शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जानकारी करते हुए डीएम व एसपी - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। महाशिवरात्रि पर्व पर पत्थरकुटी शिव मंदिर पर जलाभिषेक कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पत्थरकुटी शिव मंदिर पर पांच सीसीटीवी लगाए हैं। दूसरी ओर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की दोपहर पत्थरकुटी शिव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां दो निरीक्षक समेत कुल 31 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर पत्थरकुटी शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं इनमें बड़ी तादाद में कांवड़िये भी शामिल होते हैं। मेले का आयोजन भी किया जाता है। मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग की ओर से पत्थरकुटी शिव मंदिर पर पांच सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं दो निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, 16 पुरुष और आठ महिला कांस्टेबिल की ड्यूटी शिव मंदिर पर लगाई गई है। दोपहर को डीएम उमेश मिश्र और एसपी विपिन ताडा ने पत्थरकुटी शिव मंदिर का निरीक्षण किया और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने भी मंदिर का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम शशांक चौधरी, इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed