{"_id":"5929d75c4f1c1b994453684e","slug":"passenger-sucide-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्लाते रह गए यात्री, युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्लाते रह गए यात्री, युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 28 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर युवक की मौत के बाद विलाप करते मृतक के भाई। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला नियाजियान निवासी तेल डिपो पर काम करने वाला युवक शनिवार दोपहर डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पहुंचा। सामने से आ रहा रनथ्रू गरीबरथ एक्सप्रेस के सामने खड़ा गया।
यात्रियों ने चिल्ला-चिल्लाकर उसे ट्रैक से हटने को कहा, लेकिन उनसे किसी की नहीं सुनी। ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव के ट्रैक से हटवाया। एक घंटे बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दिल दहला देनी वाली ये घटना शनिवार दोपहर अमरोहा रेलवे स्टेशन पर हुई। मोहल्ला नियाजियान निवासी असलम (33) पुत्र रियाजुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रैक पर खड़ा हो गया। इस ट्रैक पर मुरादाबाद की ओर से गरीब रथ एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन
युवक की हरकत को देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाकर उसे हटने के लिए कहा, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ट्रेन की टक्कर से युवक के सिर के चीथड़े उड़ गए। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवा कर पास में रख दिया।
घटना के एक घंटे बाद पहुंचे मृतक के भाइयों ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि असलम अविवाहित था और कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। वह शहर के एक केरोसिन डिपो पर मुंशी का कार्य करता था।
सुबह डिपो के कर्मचारियों ने जानकारी दी थी कि उसने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की थी। कर्मचारियों को उसका इलाज करा घर छोड़ने को कहा था। इससे पहले ही असलम वहां से निकल गया। इसके बाद स्टेशन पर आकर ऐसा कदम उठा लिया।