फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Parents beaten for refusing to sell property; case registered against four individuals

Amroha News: संपत्ति बेचने से मना करने पर मां-बाप को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Parents beaten for refusing to sell property; case registered against four individuals
बछरायूं। अपने हिस्से की संपत्ति बेचने से मना करने पर पुत्र ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर मां-बाप को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र व पुत्रवधू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव महमदी निवासी सरोज के मुताबिक, उनका पुत्र अरविंद उनके हिस्से की संपत्ति बेचना चाहता है, जबकि वह और उनके पति विजयपाल सिंह इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि शनिवार शाम अरविंद, पत्नी सविता और दीपक व कपिल घर में घुस आए और मकान खाली करने को कहा। अरविंद ने बताया कि उसने मकान बेच दिया है। मकान खाली करने से मना करने पर चारों ने सरोज और विजयपाल सिंह को लाठी-डंडों से पीट दिया। सरोज का आरोप है कि मकान खाली नहीं करने पर अरविंद जान से मारने की धमकी देकर गया। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि सरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed