{"_id":"68f7edd7d645658df909681f","slug":"pankh-portal-provides-career-information-to-secondary-school-students-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-150105-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: माध्यमिक के विद्यार्थियों को पंख पोर्टल दे रहा कॅरिअर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: माध्यमिक के विद्यार्थियों को पंख पोर्टल दे रहा कॅरिअर की जानकारी
Wed, 22 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को कॅरिअर चयन के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सामने यह समस्या ज्यादा रहती है। उचित मार्गदर्शन न होने की दशा में वह कई बार दूसरों को देखकर कॅरिअर का चुनाव कर लेते हैं। इसके लिए विभाग ने पंख पोर्टल की शुरुआत की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयार पंख पोर्टल कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के भविष्य को उड़ान देने का काम कर रहा है। इस पोर्टल पर कई तरह कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई है। नए सत्र के विद्यार्थियों को इस पोर्टल से अवगत और पंजीकरण कराने के लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए है। पोर्टल पर कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा रहा है।
-- --
प्रधानाचार्यों को प्रत्येक छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कॅरिअर मार्गदर्शन के साथ ही कक्षा 12 के बाद कॉलेज और कोर्स का चयन, छात्रवृत्ति सरकारी योजनाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, डिजिटल लर्निंग जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस