{"_id":"662eb446e4239aecec045916","slug":"panic-among-villagers-due-to-leopard-sighting-in-vasikala-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-117775-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वसीकला में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वसीकला में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव वसीकला में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है दहशत की वजह से खेतों पर कामकाज के लिए जाना दूभर हो रहा है।
क्षेत्र के गांव वसीकला में पिछले सात दिनों में तीन बार तेंदुआ देखा गया है। शनिवार की शाम को भी जंगल में कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ पेड़ से उतरते हुए देखा। ग्राम प्रधान मीर हसन सैफी का कहना है कि कई ग्रामीणों ने तेंदुए को गन्ने के खेत में घुसते देखा है। जिसकी वजह गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीण समूह के रूप में खेतों में जा रहे हैं। अकेले जाने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। वहीं, वन दरोगा पलटराम का कहना है कि यदि गांव में तेंदुआ दिखाई दिया है तो उसे पकड़ने के लिए शीघ्र ही पिंजरा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- --