फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panic among villagers due to leopard sighting in Kamelpur

कमेलपुर में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to leopard sighting in Kamelpur
क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। शुक्रवार की देर रात क्षेत्र के गांव कमेलपुर में गांव के बाहर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। तेंदुए के आने का शोर सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए। पूरी रात ग्रामीणों ने जाग कर अपने पशुओं की रखवाली की। दूसरी ओर झुझैला चक गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे की ओर तेंदुए ने रुख भी नहीं किया।
विज्ञापन

तहसील के पश्चिमी दिशा के एक दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। दो दिन पहले क्षेत्र के गांव झुझैला चक में तेंदुआ दिखाई देने के बाद शुक्रवार की रात कमेलपुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर गांव में शोर मच गया। ग्रामीण अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर सड़कों पर आ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीण अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्क हैं। पूरी रात ग्रामीणों ने सड़कों पर जाग कर गुजारी। इससे पहले तेंदुआ लगातार कई गांवों में घूमता दिखाई दे रहा है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने लोगों से अपील की है कि सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण तेंदुए की मौजूदगी से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed