फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Paneer is low in fat, paan masala is adulterated with gambier

Amroha News: पनीर में फैट कम, पान मसाले में गैंबियर की मिलावट

Sat, 06 Dec 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Paneer is low in fat, paan masala is adulterated with gambier
अमरोहा। अगर आप पनीर खा रहे है तो सतर्क हो जाएं। बाजार से पनीर खरीदते समय उसे ठीक तरीके से जांच कर लें। सस्ता पनीर लेने के चक्कर में आप अपना स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। यह हम नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट बता रही है। पनीर व पान मसाले में मिलावट के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की और से सीजेएम कोर्ट में तीन वाद दायर किए गए हैं। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में भी अधोमानक पाए गए नमूनों के मामलों में कुल 18 वाद दायर कराए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में त्योहारी सीजन के अलावा समय-समय पर छापामार अभियान चलाकर नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजा जाता है। विभाग की ओर से लिए गए अधिकांश नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं। बीते दिसंबर और जनवरी महीने में लिए नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली है जिसमें पनीर के दो व एक पान मसाले का नमूना जांच में फेल हुआ है। पनीर के नमूनों में फैट की मात्रा कम मिली है, साथ ही एक नमूने में पनीर स्टार्च भी मिला है। जिसे मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पान मसाले के नमूने में गैंबियर की मौजूदगी मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त के अनुसार दिसंबर 2024 में मोहरका पट्टी निवासी हैदर अली की पनीर निर्माण इकाई से क्रीम का नमूना लिया गया था। इसके इसके अलावा मोहरका पट्टी से ही इंशाल्लाह की दुकान से पनीर का नमूना जनवरी माह में लिया गया था। इसके अलावा हसनपुर के अलीपुर खादर से प्रवीन कुमार की दुकान से पान बहार ब्रांड का पान मसाला का नमूना लिया गया था। उनके अनुसार तीनों नमूने जांच में फेल हो गए हैं जिसके तीनों मामलों में सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed