फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayats should have libraries, gyms and playgrounds: DM

पंचायतों में हों लाइब्रेरी, जिम और खेल के मैदान : डीएम

Tue, 10 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panchayats should have libraries, gyms and playgrounds: DM
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैमरे जरूर लगाए जाने चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक औषधि उपवन बनाने के लिए जगह भी चिह्नित कर लें। प्रत्येक ग्राम में लाइब्रेरी और खेल का मैदान अवश्य हो और जिम भी बनाएं। इन सभी के लिए तैयारी के साथ कार्य शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम ने सभी सचिवों को एक-एक ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को माॅडल बनाएं। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्मित कराए गए आरआरसी केंद्रों के संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाए और ग्रामीणों से यूजर चार्ज भी लिया जाए। इस दौरान सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article