{"_id":"6043da148ebc3ee97e293685","slug":"panchayat-lection-jpnagar-news-mbd382024925","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: शस्त्रों के शौकीनों को जमा करने होंगे असलहे, वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: शस्त्रों के शौकीनों को जमा करने होंगे असलहे, वरना कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में शास्त्रों के शौकीनों को अपने असलाह जमा करने पड़ेंगे। इसके लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। अगर शस्त्रों को जमा करने में लापरवाही और कोई घटना घटी तो निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी, मुकदमा भी चलेगा। ऐसे में थानाध्यक्ष होने शस्त्र रखने वालों का वेरिफिकेशन कर जमा कराने की कवायत शुरू कर दी है। अब तक दस से अधिक लाइसेंस धारकों में अपने शस्त्र जमा भी कर दिए हैं।
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इलेक्शन की तारिख अभी घोषित नहीं की गई हैं। लेकिन चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराना बड़ी चुनौती है। ऐसे में डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस थाने या आर्म्स शॉप में जमा कराने होंगे। वहीं अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जल्द ही सक्रीनिंग कमेटी भी बनाई जाएगी। कमेटी की परमिशन के बाद ही कुछ लोगों की लाइसेंसी शस्त्र अपने घर रखने की अनुमति मिल सकती है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन लाइसेंस वाले शस्त्रधारियों द्वारा हथियार जमा नहीं कराए जाएंगे उनपर भारतीय दंड संहिता धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अमरोहा में लाइसेंस शस्त्रों की संख्या 11000 है। जिसमें से रिवाल्वर और पिस्टल, रायफल आदि शामिल हैं।