फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

बाईखेड़ा और बुरावली में 29 अप्रैल को पुर्नमतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। पोलिंग बूथ में हिंसक घटना और मतपत्र में कम प्रत्याशी अंकित किए जाने के मामले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान का एलान किया है। जिले में बाईखेड़ा और बुरावली में पुनर्मतदान 29 अप्रैल को होगा। बाईखेड़ा में बीडीसी सदस्य और बुरावली में ग्राम प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सोमवार को मतदान के दौरान हसनपुर के बाईखेड़ा गांव में दोपहर लगभग 3.30 बजे कई लोगों का समूह पोलिंग स्टेशन में आ धमका था। मतदान कार्मिकों से बदसलूकी की थी और मारपीट कर मतपत्र छीन कर फरार हो गए थे। जबकि बुरावली गांव के बूथ संख्या 91 में तीन प्रत्याशी के बीच मतदान होना था, लेकिन मतपत्र में दो प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह अंकित था। इस पर गांववालों ने आपत्ति जताई। बाईखेड़ा और बुरावली प्रकरण की जानकारी निर्वाचन अधिकारी से तलब की गई। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय से मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग को प्रकरण से अवगत कराया। राज्य निर्वाचन आयोग ने हसनपुर के बाईखेड़ा गांव के पोलिंग बूथ में मतपत्र लूटे जाने और बुरावली में बैलेट पेपर में कम प्रत्याशी की संख्या अंकित किए जाने पर पुनर्मतदान का एलान किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि अब प्रदेश के आखिरी चरण यानी 29 अप्रैल को जिले के इन दोनों गांवों में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed