फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   palika's contract employes payment

...तो फीकी रह जाएगी संविदा कर्मचारियों की होली

Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
palika's contract employes payment
EPFO
ईपीएफ जमा नहीं होने के कारण नगर पालिका परिषद के बैंक खाते के बंद होने से संविदा कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है। होली से पहले उनका मानदेय भुगतान नहीं हो पाएगा। इस बार होली फीकी रहेगी, क्योंकि कर्मचारियों की मानदेय इसी खाते में आता है।
विज्ञापन


जब तक एक करोड़ 15 लाख की धनराशि जमा नहीं होगी तब तक खाता भी नहीं खुलेगा। बहरहाल अफसर जल्द से जल्द बैंक खाता खुलवाने की फिराक में लगे हैं। नगर पालिका परिषद में तैनात 132 संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ वर्ष 2011 से अभी तक जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मसला सामने आने पर भविष्य निधि आयुक्त बरेली ने पालिका का एसबीआई की मुख्य ब्रांच में खुला खाता सीज करा दिया है। इसके बाद से पालिका प्रशासन बेहद बेचैन है। उसके द्वारा ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। किसी भी काम के लिए धनराशि पालिका अफसर नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि एक करोड़ 15 लाख रुपये ईपीएफ जमा करने पर ही खाता खुलेगा, इसलिए अधिकारी परेशान हैं। इतनी रकम का इंतजाम कैसे किया जाए, बस यही सोच रहे हैं। ताज्जुब इस बात का है कि कर्मचारियों की तनख्वाह भी इसी खाते में आती है। जिसके बंद होने से उसका मिलना भी मुश्किल लग रहा है।


होली से पूर्व भुगतान के लिए पालिका अधिकारी पूरे जी जान से जुटे हैं। अगर धनराशि जमा नहीं हो पाई तो कर्मचारियों की होली अबकी बार फीकी ही रहेगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि खाता खुलवाने के प्रयास चल रहे हैं। ईपीएफ जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed